बरेली
प्रशासनिक न्यायाधीश सरल श्रीवास्तव से बरेली बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट
बार एसोसिएशन आने का दिया आश्वासन, समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव ने रविवार प्रातः अन्यत्र जाते समय सर्किट हाउस, बरेली में अल्प विश्राम किया। इसकी जानकारी मिलने पर बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित एवं सचिव दीपक पांडे ने समय लेकर उनसे शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने बरेली जनपद के न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा उनकी कार्यशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव को बरेली बार एसोसिएशन के प्रांगण में आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया। न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वह शीघ्र ही बरेली बार एसोसिएशन के प्रांगण में आएंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अधिवक्ताओं अथवा बार एसोसिएशन से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं, ताकि उसका शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।



