बेतुल
बैतूल आठनेर में संगठन विस्तार को लेकर आम आदमी पार्टी की अहम बैठक सम्पन्न
दिल्ली से आए सह प्रभारी की मौजूदगी में संगठन निर्माण पर हुई विस्तृत चर्चा

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर बना रोडमैप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को आठनेर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन निर्माण, संगठन विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, जनहित से जुड़े स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के सह प्रभारी एवं मुख्य अतिथि अनिल लाकड़ा ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान उनके साथ सहयोगी योगेन्द्र कुमार, आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम जोन प्रभारी अजय सोनी, बैतूल जिला अध्यक्ष विनोद जगताप, नर्मदापुरम जोन मीडिया प्रभारी मुकेश गायकवाड़, अल्पसंख्यक विंग जिला अध्यक्ष फिरदौस खान तथा महिला विंग जिला अध्यक्ष मंजू छिपने उपस्थित रहीं।
बैठक में आगामी चुनावों की तैयारी, संगठन विस्तार की कार्ययोजना, जनहित से जुड़े स्थानीय मुद्दों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की सक्रियता बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैतूल जिला उपाध्यक्ष विशाल भालेकर ने बताया कि बैठक में बैतूल विधानसभा क्षेत्र से रजनी उईके, ललिता मायवाड़, सावित्री सोनारे, लीला कुयटे, लक्ष्मी हिवरखेड़े, युवा नेता श्रीराम मानकर, राकेश चढ़ोकार, आशीष ठाकरे, मुकेश चढ़ोकार, अरविंद गीद, निरंजन भालेकर, अशोक सोनारे, भगवानदास चढ़ोकार, तरुण गायकी, कैलाश बेले, सुरेश लोहारे, मनोज हारोड़े, अजय पड़लक, राजेश सराटकर, भीमराव चढ़ोकार, निशांत दवंडे, सुजल पोटफोड़े, गौतम दवंडे, अमन गणेशे, प्रभाकर भटकरे, आयुष दवंडे, नवीन दवंडे, आयुष पाटनकर, कन्हैया उईके, संदीप धोटे, सुजीत डढोरे, सुखदेव उईके, संतुलाल इवने, दीनू इवने, योगेश दवंडे, गणपति, राहुल पाटनकर, विकास, विपिन, सुनील परते, राजन उईके, सौरभ सिंह धुर्वे, अलकेश मायवाड़, घनश्याम अमरूते सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।




