उत्तरकाशी

जोशियाड़ा-कालेश्वर वार्ड में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु,भूमि अधिग्रहण के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 8 और 9 (जोशियाड़ा-कालेश्वर मार्ग) में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सिंचाई, राजस्व और नगरपालिका के अधिकारियों के साथ दोनों वार्ड का स्थलीय निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जल निकासी की व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि पानी की निकासी के लिए टेल (निकासी के अंतिम छोर) की ओर जिन भी स्थानीय लोगों की भूमि आ रही है,उनकी भूमि के अधिग्रहण की कार्रवाई तुरंत शुरू की जाए,ताकि नाली निर्माण या जल निकासी मार्ग में कोई बाधा न आए। स्थानीय निवासियों को बरसात के मौसम में होने वाली दिक्कतों से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी ने राजस्व और नगरपालिका के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और पूरी प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा है।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम शालिनी नेगी,ईई सिंचाई सचिन सिंघल एवं नगर पालिका के अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button