उत्तरकाशी

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, ब्लैक स्पॉट सुधार एवं रोड सेफ्टी ऑडिट में तेजी लाने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट्स के सुधार तथा यातायात सुरक्षा उपायों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान चार ब्लैक स्पॉट हेलगु गाड़, सोन गाड़, नालूपानी एवं रिखाऊ खड्ड पर जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि इन स्थानों पर आवश्यक सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द किए जाए। साथ ही सुधार कार्यों के उपरांत इन स्थलों का पुनः रोड सेफ्टी ऑडिट कराकर सुरक्षा मानकों की प्रभावशीलता सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बीआरओ के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए तेज गति से चलने वाले वाहनों की गति को नियंत्रित करने के उद्देश्य से चिन्हित स्थान पर रम्बल स्ट्रिप लगाया जाए,ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।

बैठक में परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई चालानी कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने दोनों विभागों को प्रवर्तन अभियान निरंतर चलाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल के अधीन लगभग 25 किलोमीटर सड़क मार्ग का रोड सेफ्टी ऑडिट शीघ्र कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अधीक्षण अभियंता लोनिवि विजय कुमार, एआरटीओ सुवर्णा नौटियाल,बीआरओ से सुमित वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button