
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ ने नए रोटरी वर्ष 2026-27 की शुरुआत सेवा कार्य से की। क्लब ने कैंट स्थित वृद्धाश्रम में दो कूलर, योगा मैट व दैनिक उपयोग की सामग्री भेंट की।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारी धरोहर हैं, उनके सम्मान के लिए ऐसे कार्य प्रेरणादायक हैं।
क्लब सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया, 110 वर्षीय माता जी का आशीर्वाद लिया और सभी को नाश्ता कराया। क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। सचिव शिशिर पांडेय ने बताया कि वर्षभर स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण व महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम होंगे।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विरेश मित्तल, डॉ. रवि मेहरा, डॉ. विनोद पागरानी, राकेश धीरवानी, अनुपम कपूर, राजीव बूबना समेत कई सदस्य मौजूद रहे।




