बरेली

रक्तदान कर यूथ ब्रिगेड ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

जिला अध्यक्ष एजाज अहमद ने किया रक्तदान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                     
बरेली : एजाज अहमद के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष एजाज अहमद ने स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति सेवा और समर्पण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
जिलाध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा कि समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यूथ ब्रिगेड पूरी मजबूती के साथ मैदान में काम कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button