मेरठ

बेटियां फाउंडेशन का वन महोत्सव अभियान, विद्यार्थियों ने लगाया पौधारोपण

'एक पौधा, एक संकल्प' के साथ पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त भारत का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। बेटियां फाउंडेशन, मेरठ द्वारा ‘जीवन धारा पर्यावरण मिशन’ के अंतर्गत वन महोत्सव – महाअभियान के तहत “एक पौधा, एक संकल्प – हरित भविष्य की ओर एक मजबूत कदम” कार्यक्रम का आयोजन पीजीएम इंटरनेशनल स्कूल, गढ़ रोड में किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संस्था पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा पौधों की देखभाल के प्रति जागरूक करना था। विद्यालय परिसर में छायादार एवं पर्यावरण अनुकूल पौधे लगाए गए, जिससे परिसर को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाया जा सके।

पर्यावरण प्रोजेक्ट हेड बबीता कटारिया ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है।

संस्था अध्यक्ष अंजू पाण्डेय ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश देते हुए कहा कि एकल उपयोग प्लास्टिक की आदत बदलकर कपड़े के थैलों का उपयोग अपनाना समय की आवश्यकता है।

इस अवसर पर श्रीमती रंजना ने विद्यार्थियों को कपड़े के थैले वितरित किए तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एकल उपयोग प्लास्टिक के स्थान पर टिकाऊ विकल्पों के उपयोग पर बल दिया।

कार्यक्रम में कुसुम शर्मा, कुसुम मित्तल, अमिता अरोड़ा और नीरा गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अनुभा गोयल ने बेटियां फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे अभियान विद्यार्थियों में सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button