नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी : लोनी थाना क्षेत्र की न्यू विकास नगर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने अपने मकान पर अज्ञात लोगों द्वारा गोलीबारी किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता राजेश देवी कश्यप, पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र कश्यप, का कहना है कि देर रात कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके घर के बाहर पहुंचे और फायरिंग कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के हालात का निरीक्षण किया।
पुलिस के अनुसार, जिस मकान पर फायरिंग का आरोप लगाया गया है, उसमें राजेश देवी अपने दो बेटों और तीन बेटियों के साथ रहती हैं। एसीपी लोनी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।


