मथुरा

दिल्ली से दोस्तों के साथ वृंदावन घूमने आए युवक यमुना में डूबा, मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में दिल्ली के नरेला निवासी 18 वर्षीय देव अपने दोस्त सूरज और भरत के साथ वृंदावन घूमने आए थे। रात को ठहरने के बाद वह सुबह मंदिरों के दर्शन करने से पहले जुगलघाट पर यमुना स्नान करने पहुंचे। मूल रूप से बूढ़पुर अलीगढ़ निवासी देव अपने दोनों दोस्तों के साथ यमुना स्नान करने लगे। तभी वह गहरे पानी में डूब गए। दोस्तों ने साथी को बचाने के लिए शोर मचाया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाविकों की सहायता से युवक को नदी के गहरे पानी से बाहर निकाला। तब तक युवक की जान चली गई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजन को दी। मृतक के पिता रमेश ने पोस्टमार्टम एवं किसी तरह की पुलिस कार्रवाई से इनकार किया और शव को अपने साथ दिल्ली ले गए। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि दिल्ली निवासी देव 12वीं का छात्र था। वह दोस्तों के साथ वृंदावन घूमने आया था। नदी में डूबने से मौत हो गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button