खैरथल

टपूकड़ा ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अब्दुल अजीज ने जिला अध्यक्ष बलराम यादव का किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल। खैरथल-तिजारा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर टपूकड़ा ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल अजीज कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव का स्वागत करते हुए नियुक्ति के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अब्दुल अजीज ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button