गाजियाबाद

संविदा लाइनमैन पर अवैध वसूली के आरोप

कार्रवाई न होने पर भड़के कॉलोनीवासी; विधायक नंदकिशोर गुर्जर से लगाई गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : पावी सादकपुर बिजलीघर में तैनात एक संविदा लाइनमैन पर क्षेत्रीय लोगों ने अवैध वसूली करने के  आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राम पार्क, खुशहाल पार्क और आजाद एन्क्लेव के निवासियों ने स्थानीय सभासद प्रतिनिधि जयवीर बंसल के साथ विद्युत विभाग के जेई संदीप कुमार शिल्पकार से मुलाकात कर अपनी शिकायत बताई और दोषी संविदा कर्मी को काम से  हटाने की मांग की।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि संविदा लाइनमैन शेखर उपभोक्ताओं की बिजली लाइन काटने, जोड़ने तथा फॉल्ट ठीक करने के नाम पर अवैध रूप से खुलेआम धन की मांग करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाइन जोड़ने के लिए 500 रुपये तक वसूले जाते हैं और बिना पैसे कोई काम नहीं किया जाता। लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे अधिकारियों की कार्यशैली भी संदेह के घेरे में हैं।
कालोनीवासियों का यह भी आरोप है कि उक्त लाइनमैन खुद को विभाग का प्रभावशाली कर्मचारी बताते हुए कहता है कि उसे कोई नहीं हटा सकता। उसके सम्बन्ध विभाग में बैठे उच्चाधिकारियों से है लोगों के अनुसार, खुशहाल पार्क स्थित 400 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर को लगभग 40 घंटे तक बंद रखा गया, जबकि तकनीकी खराबी मामूली थी और उसे कुछ ही मिनटों में ठीक किया जा सकता था। इस कारण क्षेत्र के लोगों को लंबे समय तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों और सभासद प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित संविदा कर्मी के खिलाफ न तो कोई विभागीय कार्रवाई की गई और न ही उसे वहां से हटाया गया। इससे क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है।
क्षेत्र के लोगों ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर से हस्तक्षेप कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित संविदा कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button