ललितपुर
दैवीय आपदा प्रबंधन समिति के सभापति डा.लालजी प्रसाद निर्मल आज ललितपुर आएंगे

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति के सभापति डा.लालजी प्रसाद निर्मल 9 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर ललितपुर पहुंचेंगे। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 11 बजे लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर शाम 5 बजे राज्य अतिथि गृह, ललितपुर पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। 10 जुलाई को सुबह 10 बजे स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद 10.30 बजे जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे डा.आंबेडकर पार्क में आयोजित बांस शिल्पकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे और रात 9 बजे दारुल शफा पहुंचेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभापति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था एवं वीआईपी प्रोटोकॉल के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
[7/8, 5:38 PM] Papa: ललितपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले
कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने जारी किए स्थानांतरण आदेश
ललितपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षियों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के तहत कुल 20 पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षक विनोद कुमार को थाना जखौरा से चौकी प्रभारी धौर्रा, रोहित सिंह को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी कचनौंदा तथा गुलाम फरीद को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी खितवांस बनाया गया है। इसी प्रकार तरुण सिंह भदौरिया को चौकी प्रभारी कस्बा तालबेहट से चौकी प्रभारी चिकलौआ, विकास कुमार को थाना तालबेहट से चौकी प्रभारी कस्बा तालबेहट, राजेश नागर को थाना तालबेहट से चौकी प्रभारी नत्थीखेड़ा तथा संजीव धामा को चौकी प्रभारी चिगलौआ से चौकी प्रभारी कैलगुआं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानांतरण आदेश के तहत कुलदीप राणा को चौकी प्रभारी धौर्रा से चौकी प्रभारी सिविल लाइन, ललित उज्ज्वल को चौकी प्रभारी दैलवारा से चौकी प्रभारी मंडी, योगेश यादव को चौकी प्रभारी मंडी से थाना जाखलौन तथा रामकृपाल को थाना जाखलौन से चौकी प्रभारी कस्बा महरौनी भेजा गया है। इसके अलावा मनोज खान को चौकी प्रभारी कचनौंदा बांध से प्रभारी यक्ष ऐप, अजहर ईशरत को थाना कोतवाली से साइबर क्राइम थाना, मानवेन्द्र सिंह परमार को चौकी प्रभारी कैलगुआं से चौकी प्रभारी दैलवारा तथा शिवजीत सिंह को साइबर सेल से चौकी प्रभारी तेरई फाटक नियुक्त किया गया है। मुख्य आरक्षी एवं आरक्षियों में मुख्य आरक्षी कृष्णकांत को यूपी-112 से साइबर थाना में हेड मुख्य आरक्षी, आरक्षी पुष्पेन्द्र भदौरिया को पुलिस लाइन से थाना बार, आरक्षी विक्रम यादव को पुलिस लाइन से थाना जखौरा, आरक्षी शमशाद खान को पुलिस लाइन से साइबर थाना तथा आरक्षी शिवा मौर्या को सम्मन सेल से डीसीआरबी स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता एवं जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे नई तैनाती पर पहुंचकर पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
क्षेत्राधिकारियों के भी कार्यक्षेत्र बदले
पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। जारी आदेश के तहत तीन क्षेत्राधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार क्षेत्राधिकारी अजय कुमार को क्षेत्राधिकारी पाली के पद से स्थानांतरित कर क्षेत्राधिकारी सदर बनाया गया है। वहीं क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव को क्षेत्राधिकारी मड़ावरा से स्थानांतरित कर क्षेत्राधिकारी पाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार अग्रहरि को क्षेत्राधिकारी मड़ावरा का कार्यभार सौंपा गया है।


