बेतुल

बैतूल डोंगरपुर स्कूल में 5 लाख की लागत से बनेगी बाउंड्रीवाल

जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने किया भूमि पूजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। विकासखंड प्रभात पट्टन के अंतर्गत ग्राम पंचायत दातोरा के ग्राम डोंगरपुर स्थित शासकीय मीडिल स्कूल में 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाली बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का भूमि पूजन जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने किया। लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही इस मांग के पूरी होने से स्कूल परिसर की सुरक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने ग्राम पंचायत सरपंच उर्मिला सरियाम, ग्रामीणों, विद्यालय के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्कूल सड़क किनारे स्थित होने के कारण बच्चों के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। बाउंड्रीवाल बनने से विद्यालय भवन सुरक्षित रहेगा और विद्यार्थियों को भी सुरक्षित माहौल में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने ग्रामीणों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने की अपील करते हुए कहा कि यदि ग्रामीण स्वयं कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे तो निर्माण बेहतर और मजबूत होगा।
कार्यक्रम में प्रधान पाठक डॉ. अरुणा झरबड़े, रमेश गव्हाड़े, साहेबराव साकरे, हेमराज सूर्यवंशी, राकेश पडोले, रीना पडोले, चेतन बरोदे, पूर्व सरपंच संजय साहू, रामप्रसाद बराहे, रामभाऊ सरियाम, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे और शिक्षक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button