गोड्डा

कीचड़ और जलजमाव की समस्या से जूझ रहे बिशनपुर के ग्रामीण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महगामा। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिशनपुर के पासवान टोला सहित मनीर घर के समीप बारिश होते ही सड़क पर जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। हल्की बारिश में भी सड़क लबालब भर जाती है और कई दिनों तक पानी एवं कीचड़ जमा रहने से ग्रामीणों का आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। वर्षों से बनी इस समस्या के कारण लोगों में भारी नाराजगी है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर उचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात का पानी जमा रहता है। कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी होती है। स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने तथा किसानों को खेतों तक पहुंचने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं, जबकि पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को दी गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत एवं नाला निर्माण कराया जाता तो हर वर्ष इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से अविलंब जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने, नाला निर्माण तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में यह सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button