बरेली

कैट विधायक ने किया जिला कारागार में पौधारोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 

बरेली। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर वृक्षारोपण महा अभियान 2026 के अंतर्गत रविवार को कालीबाड़ी मंडल में सिविल लाइंस पर वन विभाग की ओर से जिला कारागार में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ विभागीय अधिकारियों ने छायादार और शोभादार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि धरती माता की सेवा करने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम और दर्पण है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा 35 करोड़ पौधारोपण का जो लक्ष्य है वो हमें पूर्ण विश्वास है उसको हम सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मिल कर अवश्य पूर्ण करेंगे।

कैट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि पौधारोपण जीवनदायनी आक्सीजन प्रदान करते हैं स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए प्रत्येक नागरिक को हर वर्ष कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम से लगाकर उसका संरक्षक भी करना चाहिए।

इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ जिला कारागार अधिक्षक आलोक शुक्ला,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सीपी एस चौहान अरूण कश्यप मंडल अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा महानगर उपाध्यक्ष अमरीश कठेरिया अरविंद गंगवार, अमरसिंह राठौड़ पार्षद हरिशंकर, पुष्पेन्द्र महेश्वरी मनमोहन सिंह , डॉ गोरव गंगवार ओमप्रकाश लोधी आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button