बरेली
वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ में गूंजा ‘वृक्ष लगाओ, धरा बचाओ’ का नारा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार के निर्देश पर विष्णु इंटर कॉलेज में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि एक वृक्ष दस पुत्रों के समान है। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने ‘एक छात्र, एक वृक्ष’ को जीवनशैली बनाने और ग्लोबल वॉर्मिंग से बचाव पर जोर दिया। इको क्लब प्रभारी मुद्रेश कुमार व कनिष्ठ सहायक अनिल कुमार ने पौधों की जियो-टैगिंग की। छात्रों ने औषधीय, फलदार व छायादार पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ मौजूद रहा।



