
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के संस्थापक व कबीर पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ रंगकर्मी स्व. जे.सी. पालीवाल की तृतीय पुण्यतिथि रविवार को रंगकर्मियों, बुद्धिजीवियों और साहित्यकारों ने मनाई। कार्यक्रम में उनके कला और संस्कृति के प्रति समर्पण को याद किया गया।
संस्था अध्यक्ष राजीव शर्मा ‘टिटू’ ने कहा हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर कला के सपने साकार करेंगे। महासचिव सुनील धवन ने कहा अनुशासन का पाठ हमने भाईसाहब से ही सीखा। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सैय्यद सिराज अली ने कहा अंतरराष्ट्रीय रंगमंच से बरेली को परिचित कराने का श्रेय उन्हें जाता है।
मीडिया प्रभारी देवेंद्र रावत ने मांग की कि बरेली में किसी ऑडिटोरियम का नाम पालीवाल जी के नाम पर रखा जाए और प्रतिमा स्थापित हो। संचालन कमल श्रीवास्तव ने किया। भजन संध्या में राजेंद्र गुलाटी व कौशिक टंडन ने प्रस्तुति दी।



