बरेली
अपना दल एस ने मीरगंज-भोजीपुरा में किया बूथ गठन, किया वृक्षारोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अपना दल (एस) जिला अध्यक्ष अनुज कुमार गंगवार ने मीरगंज और भोजीपुरा विधानसभा का दौरा कर बूथ गठन और संगठन विस्तार किया।
मीरगंज में समीक्षा बैठक कर जोन अध्यक्ष वीरपाल गंगवार के प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। भोजीपुरा के कई बूथों पर कार्यकर्ताओं से संवाद कर नई कमेटियां बनाईं। गंगवार ने कहा “बूथ मजबूत होगा तभी संगठन सशक्त होगा”। “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क और पार्टी नीतियां पहुंचाने का आह्वान किया।



