बरेली

रिद्धिमा में ‘मैलोडीज आफ मल्हार’ में गूंजे सावन के गीत

आया सावन झूम के...

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
बरेली : एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार (12 जुलाई 2026) को ‘मैलोडीज आफ मल्हार’ कार्यक्रम हुआ। इसमें रिद्धिमा के गायन गुरुओं और विद्यार्थियों ने बरसात के प्रसिद्ध गीतों को गाकर श्रोताओं में रूमानियत का संचार किया। कार्यक्रम का आरंभ गायन के विद्यार्थियों श्रेया प्रभजोत, मानसी टंडन, अंशुमा अग्रवाल, अर्णव कन्नौजिया, गीतू अरोड़ा ने फिल्मी गीतों की बंदिश से किया। गायन के विद्यार्थी आदित्य प्रसिद्ध गीत ‘भीगी रातों में’ को अपने स्वरों में प्रस्तुत कर श्रोताओं का ध्यान आकर्षित किया। गायन गुरुओं प्रियंका ग्वाल और सात्विक मिश्रा ने गीत ‘आया सावन झूम के’ गाकर सावन के आने का ऐलान किया। सात्विक मिश्रा ने गायन के विद्यार्थियों के साथ ‘सावन झर लगेला’ को आवाज दी तो गुरु प्रियंका ग्वाल ने ‘सावन की भीगी रातों में’ को अपने स्वरों में प्रस्तुत किया। अतिथि गायक इंदू परडल ने ‘सजना बरसे हैं क्यों अंखियां’ को अपनी सुरीली आवाज में गाकर श्रोताओं झूमने पर मजबूर कर दिया। गायन की विद्यार्थी श्रेया ने ‘अब के सावन ऐसे बरसे’ गाया। कार्यक्रम के अंत में गायन के विद्यार्थियों ने फिर एक साथ मंच संभाला और मल्हार जाम प्रस्तुत किया। रिद्धिमा के वाद्ययंत्र गुरुओं सूर्यकांत चौधरी (वायलिन), सुरेंदर सिंह (परकसन), अनुग्रह सिंह (ड्रम), विशेष सिंह (गिटार), ऋषभ आशीष पाठक (पखावज), सीमा (सितार), दीपकांत जौहरी (तबला), डैरिक अमन जेम्स (कीबोर्ड), अमर नाथ (तबला), रॉनी फिलिप्स (सैक्सोफोन), पवन भारद्वाज (हारमोनियम) एवं वाद्ययंत्र के विद्यार्थियों डा.नम्रता सिंह, विवान अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, गार्गी, रिदित, आयांश अग्रवाल, मन्तिका अरोरा और गुरंस ने भी अपनी वाद्ययंत्रों की सुरीली संगत से ‘मैलोडीज आफ मल्हार’ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन अरुणा गंगवार के किया। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति जी, आशा मूर्ति जी, आदित्य मूर्ति जी, ऋचा मूर्ति जी, देविशा मूर्ति जी, उषा गुप्ता, डा.प्रभाकर गुप्ता, डा.अनुज कुमार, डा.रीता शर्मा सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button