खैरथल

डॉ. अंजली यादव बनीं श्री कृष्णा यादव महासभा (रजि.) की राजस्थान महिला प्रदेशाध्यक्ष

18 जुलाई को होगा भव्य धन्यवाद सम्मेलन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : श्री कृष्णा यादव महासभा (रजि.) के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा संगठन के विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण को नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से समाजसेविका डॉ. अंजली यादव को राजस्थान महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान एवं अभिनंदन स्वरूप शनिवार, 18 जुलाई को सायं 4:00 बजे लल्लू वाली प्याऊ स्थित डॉ. अंजली यादव कार्यालय, मुंडावर में भव्य धन्यवाद सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश यादव (पूर्व चेयरमैन, ओबीसी आयोग, दिल्ली सरकार), राष्ट्रीय संगठन महासचिव एडवोकेट हेमंत यादव तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अनुशंसा पर की गई है। महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) एवं कल्पना चावला अवार्ड से सम्मानित श्रीमती निशा यादव द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया, जिसके साथ ही यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई।
डॉ. अंजली यादव की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर नियुक्ति की सूचना मिलते ही अलवर सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों में समाजबंधुओं एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में प्रभावी कार्य होंगे।
इस अवसर पर डॉ. अंजली यादव ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा श्री कृष्णा यादव महासभा के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। मैं इस दायित्व का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए समाज की महिलाओं को संगठित करने तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करूंगी।
उन्होंने कहा कि समाज की एकता, महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने तथा युवा पीढ़ी को संगठन से जोड़ने के लिए प्रदेशभर में सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button