जालौन

जनप्रतिनिधि का कार्यकाल निर्धारित होता, लेकिन उसके कार्य हमेशा याद किए जातेःगौरीशंकर

जालौन ब्लाक प्रमुख का कार्यकाल पूर्ण होने पर विधायक ने किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन। विकासखंड जालौन परिसर में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर ब्लॉक परिषद की ओर से विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया और उनके कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की सराहना की।
ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले पांच वर्षों में विकासखंड के सभी बीडीसी सदस्यों, ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों का उन्हें निरंतर सहयोग मिला। सभी के सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र में अनेक विकास कार्य कराए गए, जिनका लाभ आमजन को मिला। उन्होंने सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के विश्वास और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास योजनाओं को गति मिली और क्षेत्र के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए गए।
समारोह के मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने ब्लॉक प्रमुख के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकासखंड के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में बीडीसी सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक प्रमुख को स्मृति चिह्न एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button