जालौन

जुआ के अड्डे पर पुलिस का छापा, जुआड़ी वाहन छोड़ हुए रफूचक्कर

कोटरा पुलिस आठ बाइकं, एक स्कूटी दो कार उठा लाई थाने

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कोटरा (जालौन)। शनिवार को कोटरा थाना क्षेत्र में जंगल के बीच लंबे समय से चल रहे जुआ के अड्डे पर छापमार कार्यवाही करने पहुंची तभी जुआड़ियों ने पुलिस को आता देख लिया और वह आनन फानन में अपने वाहनों को मौके पर ही छोड़कर रफूचक्कर हो गये। बाद में थाना पुलिस सभी वाहनों को उठाकर थाने ले आयी।
जानकारी के अनुसार कोटरा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दर्जन भर से अधिक जुआड़ी थाना क्षेत्र के जंगल में हारजीत की बाजी लगा रहे हैं। मुखबिर की सटीक सूचना पर कोटरा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और जुआ के अड्डे को चारों ओर से घेरने का प्रयास करने लगी ताकि जुआड़ियों को पकड़ा जा सके। तभी जुआड़ियों की नजर में पुलिस की गतिविधियां आ गयी और वह जंगली क्षेत्र का फायदा उठाते हुये अपने वाहनों को मौके पर ही छोड़कर भाग जाने में सफल रहे। इसके बाद पुलिस टीम ने आठ बाइकंे, एक स्कूटी दो कारों को उठाकर थाने ले आयी जहां पर उनके नंबरों के आधार पर उन्हें सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया। थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि अब पुलिस बरामद वाहनों के नंबरों के आधार पर जुआरियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्यवाही की तैयारी कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मुखबिर की सटीक जानकारी के आधार पर  पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी थी। पुलिस को देखकर सभी लोग भाग निकले।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button