
अंतर्राष्ट्रीय कीमत 10.50 लाख, परिवहन में प्रयुक्त कार भी जब्त
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने बनखण्डी नाथ मंदिर के पास चेकिंग के दौरान 34.800 किग्रा अवैध गांजा के साथ 2 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख 50 हजार रुपये है। परिवहन में प्रयुक्त 01 कार भी जब्त की गई। गिरफ्तार अभियुक्त 1. जय जनेजा पुत्र सोनू जनेजा निवासी राजेन्द्र नगर, थाना प्रेमनगर उम्र 20 वर्ष व 2. अरुण राजपूत पुत्र सालिकराम निवासी कालीबाडी मंदिर के सामने, थाना बारादरी उम्र 23 वर्ष हैं। पूछताछ में तीसरे साथी अमित सिंह का नाम भी सामने आया है जिसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह, उ0नि0 कुशलपाल सिंह, उ0नि0 सतेन्द्र कुमार, का0 3286 पवन नागर, का0 978 मयंक कुमार व का0 1684 उत्सव शामिल रहे। बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 958/2026 धारा 8/18/29/60 NDPS ACT पंजीकृत कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा जा रहा है।



