बेतुल
बैतूल ताप्ती जन्मोत्सव पर जन्मी 6 बेटियों का पैर पखारकर किया सम्मान, चुनरी भेंट की
मां ताप्ती के नाम पर बेटियों का नाम रखने का किया आग्रह, प्रसूति वार्ड में बांटे फल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुलताई। ताप्ती जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के शासकीय अस्पताल के प्रसूति वार्ड में जन्मी छह नवजात बेटियों का पैर पखारकर चुनरी भेंट कर सम्मान किया गया। संयुक्त ब्राह्मण महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा मिश्रा और ताप्ती वाहिनी संगठन की अध्यक्ष रेशमा खान ने बताया कि वे पिछले छह वर्षों से ताप्ती जन्मोत्सव पर जन्मी कन्याओं का सम्मान कर उन्हें मां ताप्ती का स्वरूप मानते हुए यह अभियान चला रही हैं।
उन्होंने नवजात बेटियों के माता-पिता से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों का नाम मां ताप्ती के नाम पर रखें, ताकि हर घर में मां ताप्ती का नाम लिया जाए। इस दौरान प्रसूति वार्ड में भर्ती माताओं और परिजनों को प्रसाद स्वरूप फलों का भी वितरण किया गया।



