भरत पुर
गांव सुहारी में विवाहिता ने फांसी का फन्दा लगाकर जीवन लीला को किया समाप्त
थाना क्षेत्र के अन्तर्गत लगातार दूसरी घटना
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सुहारी गांव में हुई, जहां विवाहिता अपने घर में फंदे से लटकी मिली। सूचना मिलते ही भुसावर थानाधिकारी राजेश मीणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) सहित अन्य जांच टीमों को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भुसावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया है। भुसावर थाना पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 26 वर्षीय अंजली पत्नी धीरज जाटव निवासी ग्राम सुहारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद शव का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।


