हजारीबाग
एक ही लड़की से प्यार बना हत्या का कारण पुलिस ने मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग मुफस्सिल थाना क्षेत्र में विकास कुमार सिंह हत्या कांड का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी पवन कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले19 जुलाई 2026 को मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत पर डेंटल कॉलेज हजारीबाग में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत विकास कुमार सिंह (पिता: स्व. रविन्द्र सिंह) की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई है। इस संबंध में मुफसिल थाना में कांड संख्या 117/26 (धारा 103(1)/3/(5) बीएनएस) दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी थी।
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त पवन कुमार दास उम्र लगभग 35 वर्ष) पिता: सहदेव दास
पता: सिहोडिह, थाना- मुफसिल, जिला- गिरिडीह के रहने वाले हैं। पूछताछ में पवन दास ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए खुलासा किया कि मृतक विकास कुमार सिंह और अभियुक्त पवन कुमार दास, दोनों एक ही लड़की से प्यार करते थे। इसकी जानकारी मिलने पर पवन दास ने विकास को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 18 जुलाई 2026 की देर रात अभियुक्त ने विकास को अधिक शराब पिलाई।
इसके बाद, जब विकास नशे की हालत में आ गया, तो पवन ने उसे जमीन पर मुंह के बल पटक दिया तथा लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। अभियुक्त को पहले से पता था कि विकास के सीने में मशीन (पेसमेकर) लगी हुई है। इस छापेमारी में मुख्य रूप से मुकेश कुमार सिंह (थाना प्रभारी मुफस्सिल जितेन्द्र भगत सिद्धनाथ कुमार सत्यम कुमार थाना सशस्त्र बल शामिल थे।



