हापुड़

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु प्रतिभाशाली तथा उत्साही विद्यार्थियों को जनपद स्तर पर दिया जाएगा निःशुल्क साक्षात्कार प्रशिक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड । हापुड के जिला समाज कल्याण अधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि , प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, समाज कल्याण अनुभाग-3 के शासनादेश संख्या-112/2022/2441/26-3-2022-1541/2016 दिनांक 18.10.2022 जो कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, UPPCS, JEE, NEET इत्यादि हेतु प्रतिभाशाली तथा उत्साही विद्यार्थियों को जनपद स्तर पर निःशुल्क साक्षात्कार प्रशिक्षण / ऑनलाइन / सलाह प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में है।

2- उक्त योजनान्तर्गत मेधावी छात्रों के चयन हेतु प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र/छात्राओं की अर्हता निम्नानुसार निर्धारित की गयी है।

क- UPSC, UPPCS की परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु स्नातक अन्तिम वर्ष के छात्र अथवा स्नातक उत्तीर्ण छात्र अर्ह होंगे।

ख-पात्र होंगे। JEE, NEET हेतु कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत् अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र

3-छात्र/छात्राओं को सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र यथा हाई स्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक अंक तालिका, आय प्रमाण पत्र/ जाति प्रमाण पत्र (यदि हो तो), 02 फोटो आवेदन पत्र के साथ संलग्नक करना अनिवार्य होगा।

4-UPSC, UPPCS, JEE, NEET कोर्स में अभ्यर्थियों का चयन जनपद स्तर पर गठित समिति के निर्णयानुसार वस्तुनिष्ठ प्रवेश परीक्षा के माध्यम से या मेरिट लिस्ट बनाते हुए किया जायेगा। जिसकी सूचना अभ्यर्थियों को पृथक से दी जायेगी।

5-उपरोक्त के अनुपालन में अधोहस्ताक्षरी कार्यालय पत्र संख्या सी-549 दिनांक 25 जून, 2026 के द्वारा आवेदन 10 जुलाई, 2026 तक आमंत्रित किये गये थे, लेकिन पर्याप्त संख्या में आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण पूर्व तिथि को आगे बढ़ाते हुए “आवेदन पत्र प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 11:00 बजे से अपरान्हः 02:00 बजे तक कार्यालय जिला समाज कल्याण, अधिकारी, हापुड़ विकास भवन कमरा नं0-26 में दिनांक 25 जुलाई, 2026 तक प्राप्त / जमा किये जायेंगे।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button