बरेली

उप मुख्यमंत्री ने जनपद के समस्त विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक 

स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अस्पतालों को चादर, तकीये के कवर आदि की आपूर्ति की करी सराहना

इसे प्रदेश स्तर पर मॉडल के रूप में प्रयोग करने के दिए निर्देश
“किसान ना हो परेशान, कार्यकर्ताओं को दें सम्मान” की दी हिदायत
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में उप मुख्यमंत्री ने अप्रैल में दिए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों की उपज खरीद नियमानुसार हो, किसी को असुविधा न हो। खेतों से निजी जरूरत की मिट्टी ले जाने पर भी परेशानी न हो। “कोई ऐसा कार्य न करें जिससे सरकार की छवि धूमिल हो”।
ट्रैफिक पुलिस को आमजन को अनावश्यक परेशान न करने, निशुल्क हेलमेट बांटने और सोशल मीडिया पर अफवाह रोकने के निर्देश दिए। डीएल-फिटनेस में शिकायत पर ए0आर0टी0ओ0 से रैंडम जांच को कहा।
सावन में कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण कराने, नाथ द्वारों की साज-सज्जा कर सर्वश्रेष्ठ को पुरस्कृत करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि भंडारे, चिकित्सा, सुरक्षा व महिला कांवड़ियों के लिए अलग व्यवस्था की जा रही है। श्रावण बाद बंद कट खोलने को कहा।
एनएच पर मानक से कम दूरी के टोल हटवाने, पीएमजीएसवाई मार्गों पर तेजी से काम, आरईडी को गुणवत्तापरक कार्य कर चुनाव से पहले लोकार्पण कराने, बेसिक स्कूलों में शौचालय निर्माण और बदायूं रोड डलाव घर 3 माह में पूरा करने के निर्देश दिए। स्वयं सहायता समूहों की सराहना करते हुए कहा कि समूहों से स्कूलों में दूध-फल-मसाले और अस्पतालों में चादर, तकिया कवर, ओ0टी0 यूनिफार्म की आपूर्ति हो रही है। इसे प्रदेश में मॉडल के रूप में अपनाया जाए। बीएसए को डीबीटी से ड्रेस-जूता बनवाने का कार्य समूह की दीदियों से कराने को कहा।
उन्होंने पत्थरगढ़ी में बाधा, चक मार्ग-गोचर-सरकारी भूमि पर कब्जा हटाने, आयुष्मान कार्ड धारकों से पैसा न लेने, 70+ का कार्ड बनाने, हर घर जल में सभी को पानी, पेंशन 1500 का लाभ, आवास पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा “तहसील, थाना, ब्लाक में यदि सुधार आ जाये तो सरकार की सुधर जाती है छवि”।
बैठक में  वन मंत्री डॉ0 अरुण कुमार, मेयर डॉ0 उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक संजीव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, जिलाध्यक्ष अधीर सक्सेना, कमिश्नर भूपेन्द्र एस. चौधरी, डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, सीडीओ देवयानी, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, वीसी सौम्या पाण्डेय, डीएफओ दीक्षा भण्डारी, एडीएमगण, सीएमओ डॉ0 विश्राम सिंह सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button