
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / रिठौरा। नगर पंचायत रिठौरा क्षेत्र स्थित दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज की अंडर-14 धाविका शाहेउम्मम का चयन प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रयागराज में 30 अक्टूबर से शुरू हो रही प्रतियोगिता को लेकर कॉलेज और क्षेत्र में खुशी है, लेकिन परिवार परेशान है।
नियमों के अनुसार प्रत्येक खिलाड़ी के पास मूल जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य है। परिजनों के अनुसार जागरूकता के अभाव में पहले प्रमाण पत्र बनवाया नहीं गया। अब अंतिम समय में प्रक्रिया के बदलाव और स्पष्ट शासनादेश के अभाव में प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है।
पिता जाबिर सलमानी नगर पंचायत रिठौरा से लेकर अस्पताल, तहसील और डीएम कार्यालय तक चक्कर काट रहे हैं। उनका कहना है कि बेटी ने कड़ी मेहनत से जगह बनाई है, सिर्फ एक कागज से उसका भविष्य दांव पर न लगे।
खेल प्रेमियों और क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी और खेल विभाग से अपील की है कि विशेष मामले में छात्रा को वैकल्पिक राहत या त्वरित सहयोग देकर प्रतियोगिता में शामिल होने की अनुमति दिलाई जाए।



