कानपुर

इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर साउथ सिग्नेचर एवं जीजाबाई अकबरपुर का शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन हुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कानपुर : इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर साउथ सिग्नेचर एवं जीजाबाई अकबरपुर का शपथ एवं पदस्थापना समारोह शुक्रवार को यशोदा नगर स्थित रश्मि रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मनीषा बाजपेई तथा डिस्ट्रिक्ट एडिटर निर्मिला सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में पीडीसी संध्या गुप्ता उपस्थित हुई वही पूर्व अध्यक्ष सुनीता सिंह ने वर्तमान अध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव को कॉलर पहनाकर कार्यभार सौंपा। जीजाबाई अकबरपुर के पूर्व अध्यक्ष दुर्गेश नंदिनी ने शैलजा चंदेल को कॉलर पहनाकर कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर संगीता श्रीवास्तव ने अपने कार्यकाल में किए जाने वाले कार्यों एवं योजनाओं से सभी को अवगत कराया। सचिव का कार्यभार आशा त्रिपाठी ने संभाला। कोषाध्यक्ष का दायित्व अनीता सिंह, आई.एस.ओ. का दायित्व रीता अग्रवाल, संपादक का दायित्व शालिनी सिंह तथा उपाध्यक्ष का पद मंजू तिवारी ने ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी भाटिया ने किया तथा सचिव आशा त्रिपाठी ने उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ममता गुप्ता,रागिनी श्रीवास्तव,नूतन बाजपेई,श्रुति गुप्ता,मनीषा सिंह, दीप्ति शुक्ला,डॉ. श्रद्धा श्रीवास्तव,नीतू दुबे,दीपा गुप्ता, नीलिमा दुबे,शशी बाला,शीलू शुक्ला,शैलजा सेंगर, उमा शर्मा एवं वैशाली चौहान सहित अन्य क्लबों से आये अध्यक्ष,सचिव एवं सीजीआर भी उपस्थित रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button