हाइवे पर हादसे में 3 की मौत
दिल्ली लखनऊ हाइवे NH 9 पर गौवंश को बचाने में दो गाड़ियां भिड़ीं , 3 की मौत , 8 घायल....

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
हापुड़ ( यूपी ) – दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे NH 9 पर भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत । दिल्ली से बिजनौर जा रही स्कोर्पियों कार के सामने गाय आ जाने पर उसको बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर कार पलटते हुए सड़क के दूसरी तरफ से आने वाली अर्टिगा कार से टकरा गई, जिनमें 03 युवकों की दर्दनाक मृत्यु हो गयी जबकि 8 व्यक्ति गंभीर घायल हुए हैं ।
जनपद हापुड के कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर अंतर्गत हाइवे एनएच-09 पर स्याना चौपला के पास का मामला है ।
जानकारी के अनुसार , हापुड के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-लखनऊ हाईवे (एनएच-09) पर देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि दस व्यक्ति गंभीर घायल हैं ।अल्लाबक्खशपुर गांव के पास हाइवे पर घूमते एक निराश्रित गोवंश को बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलटते हुए दूसरी लेन में जा रही एर्टिगा कार से जा टकराई । इसके साथ ही हाइवे पर तेज रफ्तार से आ रहे कई वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में बिजनौर निवासी तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 से अधिक लोग घायल हो गए हैं ।दुर्घटना की सूचना मिलते ही गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला और सभी घायलों को तत्काल गढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल कई लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया हैं ।
इस भीषण सड़क हादसे के कारण दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात सामान्य करने के लिए पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी । क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद कई घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारु हो सका ।
हापुड के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि , थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत एनएच-09 पर स्याना चौपला के पास एक सड़क दुर्घटना में दिल्ली से बिजनौर जाने वाली एक स्कोर्पियों कार के सामने गाय आ जाने पर उसको बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गयी तथा सड़क के दुसरी तरफ से आने वाली अर्टिगा कार से टकरा गई, जिनमें 03 व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गयी है तथा 08 व्यक्ति घायल हुए है स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया गया एवं मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना कर दी गई है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



