रामपुर शाहबाद
शांतिभंग में सात लोगों पर पुलिस की कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में दो अलग-अलग मामलों में सात लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में भगवतीपुर निवासी ओमकार, संजीव, सुखदीप, किशनवीर और अजय कुमार तथा धुरियाई निवासी सत्यवीर और रनवीर शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश किया गया। वहीं, ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव परौता निवासी प्रेमपाल सिंह के खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी किया था। जिसे पुलिस ने गिफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

