खैरथल

कारगिल के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीरांगनाओं व पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खैरथल एवं एक्स सर्विसमैन लीग खैरथल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कृष्णा वाटिका, खैरथल में 27वाँ कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युद्ध वीरांगनाओं, कारगिल योद्धाओं एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अतुल प्रकाश रहे। समारोह का शुभारंभ कारगिल युद्ध में राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर किया गया।
मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अतुल प्रकाश ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन करते हुए युद्ध वीरांगनाओं एवं कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कारगिल योद्धाओं ने युद्ध के अनुभव साझा करते हुए वीर सैनिकों की शौर्यगाथाओं और बलिदान का मार्मिक वर्णन किया।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल एन.के. शर्मा ने कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि, उसके महत्व तथा भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और पराक्रम पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं वीर परिवारों के कल्याण और सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button