मथुरा

श्रावण मास में छाएगा द्वारकाधीश मंदिर उत्सवों का उल्लास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। प्रसिद्ध मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में सोने चांदी के हिंडोले व रंग बिरंगी घटाओं के दर्शन पूरे श्रावण मास व श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव तक होंगे। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि 30 जुलाई से श्रावण मास प्रारंभ होगा। पूरे श्रावण मास में ठाकुरजी स्वर्ण एवं रजत के विभिन्न हिंडोलों में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। हिंडोला दर्शन का समय सायं 5.10 बजे से 5.40 बजे तक रहेगा। 10 अगस्त से विभिन्न घटाओं के कार्यक्रम शुरू होंगे। घटा दर्शन का समय सायं 7.00 बजे से 8.00 बजे तक रहेगा। कुल 9 घटाओं का आयोजन होगा, जिसमें सबसे पहले ​10 अगस्त को केसरी घटा उसके बाद ​क्रमशः हरी घटा, ​सोसनी घटा,आसमानी घटा, ​गुलाबी घटा, लाल घटा, ​श्याम घटा, लहरिया घटा, ​सफेद घटा मंदिर में सजाई जाएगी। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और 5 सितंबर को नंद महोत्सव के साथ इन सभी कार्यक्रमों का समापन होगा। जिस दिन मंदिर में घटा का मनोरथ होगा, उस दिन सायं 4 बजे होने वाले उध्यापन के दर्शन सायं 5 बजे होंगे। उन्होंने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि दर्शनों के इस परिवर्तित समय को ध्यान में रखकर ठाकुर जी के विभिन्न मनोरथों, घटाओं और हिंडोलों का आनंद लें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button