मेरठ

वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय का 28वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

रक्तदान शिविर व वृक्षारोपण सहित हुए विविध आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं वेंक्टेश्वरा समूह का 28वां स्थापना दिवस सोमवार को उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर वृहद रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, यज्ञ-हवन, भंडारा, केक कटिंग समारोह तथा सांस्कृतिक एवं काव्य संध्या सहित विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी अवसर पर वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि का जन्मदिन भी मेरठ एवं गजरौला दोनों परिसरों में सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, डॉ. मधु चतुर्वेदी, वित्त निदेशक सीए युवराज सिंह, कुलसचिव डॉ. पीयूष कुमार पांडेय, डीन मेडिकल प्रभु एम.एच. तथा अन्य अतिथियों ने रक्तदान शिविर का फीता काटकर एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर एवं वृक्षारोपण अभियान में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यज्ञ-हवन के माध्यम से देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई, जबकि भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि ने कहा कि लगभग ढाई दशक पूर्व भगवान वेंक्टेश्वरा के नाम पर लगाया गया शिक्षा का यह छोटा-सा पौधा आज विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाज के विश्वास के बल पर शिक्षा का विशाल वटवृक्ष बन चुका है। उन्होंने कहा कि वेंक्टेश्वरा समूह का लक्ष्य विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा, शोध, नवाचार एवं संस्कारों के माध्यम से सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करना है। उन्होंने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका विश्वास ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है और भविष्य में आधुनिक संसाधनों एवं तकनीक के बेहतर उपयोग से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षा, शोध एवं नवाचार, समृद्ध सांस्कृतिक मूल्यों और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण के बल पर वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय को देश का अग्रणी ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

समारोह में प्रतिकुलपति डॉ. मानस रंजन, डॉ. विष्णु शर्मा, एडिशनल एमएस डॉ. अमित जैन, हॉस्पिटल जीएम मेघा सबरवाल, डॉ. बी.एस. त्यागी, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. राजवर्धन, डॉ. योगेश्वर शर्मा, डॉ. नीतू पंवार, नसीम अहमद, एचआर हेड कुलदीप, सीएफओ विकास भाटिया, दशमीत बग्गा, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. ऐना एरिक ब्राउन, डॉ. अश्विन सक्सेना, डॉ. ओमप्रकाश गोसाई, डॉ. एस.के. श्रीवास्तव, डॉ. मोहित शर्मा, डॉ. अनिल जायसवाल, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. आशिया वाहिद, डॉ. शिल्पा रैना, मारूफ चौधरी, डॉ. अरुण गोस्वामी, डॉ. अंजलि भारद्वाज, डॉ. विकास पांडेय, डॉ. सुमन, डॉ. स्नेहलता, मेरठ परिसर के निदेशक डॉ. पंकज चौधरी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button