शामली
हिरणवाड़ा-कैड़ी लूटकांड में बाबरी पुलिस को सफलता, वांछित गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली बाबरी पुलिस ने हिरणवाड़ा-कैड़ी मार्ग पर हुई लूट की घटना में फरार चल रहे वांछित आरोपी हसीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ₹6,000 की नकदी बरामद की है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।