शामली
मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, थार वाहन भी बरामद
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
शामली : कोतवाली शामली पुलिस ने 25 जुलाई को हुई मारपीट की घटना में तीन आरोपियों सर्वज्ञ, आर्यन और निखिल को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त काली थार (UK07AY-0294) बरामद कर ली है।
पुलिस जांच में सामने आया कि मामला सड़क पर साइड लगने को लेकर हुए विवाद और मारपीट का था। विवेचना के दौरान लूट की घटना की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है