ब्रजघाट पर कांवड़ की तैयारियों की जांच करने पहुंचे मेरठ कमिश्नर।
अव्यवस्था पर गढ़ नगरपालिका अधिशासी अधिकारी जमकर लताड़ा।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
हापुड़ । तीर्थनगरी ब्रजघाट में कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे मेरठ मंडल के आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी और मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने डीएम कविता मीणा और एस पी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के साथ गंगा घाटो पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान गंगा घाटों पर गंदगी और लाइट व्यवस्था में खामियां मिलने पर मंडलआयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी नाराज हो गए। डीएम और एसपी की मौजूदगी में उन्होंने गढ़ नगरपालिका की ( ईओ ) अधिशाषी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा, “तैयारी क्या कर रखी है आपने ? यहां क्या घूमने आए हैं हम लोग ? बहुत अव्यवस्थित है , लगकर काम कीजिए।”
इसके बाद अधिकारियों को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए , ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े ।




