संभल

सावन के प्रत्येक सोमवार को नगर के विभिन्न शिवालयों में महा आरती करेगा हिंदू जागृति मंच।

कांवड़ियों का स्वागत और रुद्राभिषेक-जलाभिषेक के साथ गूंजेगा ,ॐ नमः शिवाय।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

संभल। हिंदू जागृति मंच ने निर्णय लिया है कि पवित्र श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को नगर संभल के विभिन्न शिव मंदिरों में पहुंचकर सामूहिक महा आरती का आयोजन किया जाएगा।तिरंगा मार्केट स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए हिंदू जागृति महिला मंच की जिलाध्यक्ष मीनू रस्तोगी ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इस पावन माह में कांवड़ियों का स्वागत अभिनंदन करना और प्रत्येक सोमवार को संध्या बेला में मंदिरों में रुद्राभिषेक, जलाभिषेक कर महा आरती करना अत्यंत पुण्यदायी कार्य है। उन्होंने बताया कि मंच द्वारा श्रावण के सभी सोमवारों के लिए मंदिरों में सामूहिक आरती की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से प्रत्येक सोमवार को सभी शिवालयों में विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने प्रदेश महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता को श्रावण मास की सामूहिक आरती आयोजन का प्रभारी मनोनीत किया। शर्मा ने कहा कि हर वर्ष श्रावण मास में शिव मंदिरों में भक्ति, उपासना, कीर्तन, सत्संग, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक के साथ सामूहिक आरती करना हिंदू जागृति मंच की पुरानी परंपरा रही है। इस वर्ष हमारा प्रयास रहेगा कि नगर के सभी मंदिरों में एक साथ सामूहिक आरती हो। मंच के सभी कार्यकर्ता एकत्र होकर धूमधाम से महा आरती करेंगे और शिवमय वातावरण बनाएंगे। इस अवसर पर ज्योति गुप्ता, आशा गुप्ता, सुभाष चंद्र मोंगिया, श्याम शरण शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, अतुल कुमार शर्मा, अंकुर रस्तोगी, शालिनी रस्तोगी, विकास कुमार वर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।बैठक की अध्यक्षता सुमन लता शर्मा ने की तथा संचालन बबीता भारद्वाज ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button