खैरथल

ई. पी.स्कूल की ऐतिहासिक विधार्थी रैली

देशभक्ति के नारों से गूंजा खैरथल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। इंजीनियर्स पॉइंट स्कूल, खैरथल द्वारा  आयोजित  “विद्यार्थी चेतना रैली” ने आज पूरे शहर को एकता और देशप्रेम के सूत्र में बांध दिया। इस विशाल रैली में लगभग 2000 विद्यार्थियों ने भाग लेकर यह संदेश दिया कि ग्रामीण अंचल के बच्चे भी देश का भविष्य संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
रैली का शुभारंभ  मुख्य अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। इस अवसर पर *आचार्य सेवक, डॉ. राजेश लालवानी , डॉ. रिंकू मेहता , लायन सुभाष गोयल , प्रहलाद गोयल मुंबई वाले* सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रैली की शोभा बढ़ाने के लिए *सरिस्का से विशेष साधन* भी मंगवाए गए थे, जिन्हें देखकर बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।
हरी झंडी मिलते ही पूरे परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे गूंज उठे। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर पूरे *खैरथल मार्केट* से होते हुए गुजरी। बच्चे अनुशासित कतारों में चलते 2000 बच्चों को देखकर हर कोई अभिभूत हो गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और डीजे पर बजती देशभक्ति धुनों पर बच्चे नाचते-गाते चल रहे थे। जगह-जगह व्यापारियों और नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर बच्चों का स्वागत किया और तालियों से उनका मनोबल बढ़ाया। पूरे शहर का माहौल देशमय हो गया।
विशाल रैली में विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में *IIT-NIT/NEET में चयनित विद्यार्थियों, 12वीं कक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान, 10वीं कक्षा में 90% से ऊपर अंक लाने वाले होनहारों तथा 5वीं और 8वीं कक्षा में सभी विषयों में ए ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों* को मुख्य अतिथियों के करकमलों से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आचार्य  सेवक जी ने अपने उद्बोधन में बच्चों में देशभक्ति की भावना भरते हुए कहा कि “विद्यार्थी जीवन ही राष्ट्र निर्माण की नींव है। अनुशासन, मेहनत और ईमानदारी से ही आप अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।” उनके ओजस्वी विचारों को सुनकर पूरा प्रांगण तालियों से गूंज उठा।

      ई.पी. निदेशक आजाद चौधरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस रैली और सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के संस्कार जगाना है। उन्होंने कहा कि इंजीनियर पॉइंट स्कूल हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहेगा।
      प्रधानाचार्य आचार्य राजेश कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल स्टाफ, अभिभावकों और खैरथल वासियों का सराहनीय सहयोग रहा। इंजीनियर पॉइंट स्कूल परिवार सभी अतिथियों और सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button