पाकुड़
महेशपुर के जयपुर पंचायत की मुखिया रोजमेरी मुर्मू के पति अयनेश सोरेन का निधन
Aynesh Soren, husband of Rosemary Murmu—the Mukhiya of Jaipur Panchayat in Maheshpur—has passed away.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़/महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के जयपुर पंचायत अंतर्गत पत्थरघाटा गांव निवासी एवं जयपुर पंचायत की मुखिया रोजमेरी मुर्मू के पति अयनेश सोरेन (36) का रविवार सुबह दुमका के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) परिवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। परिजनों के अनुसार, दिवंगत अयनेश सोरेन का अंतिम संस्कार (मिट्टी) सोमवार, 2 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे उनके पैतृक गांव पत्थरघाटा में किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।



