बरेली

विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच से जोड़ें: एसडीएम बहेड़ी 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : बहेड़ी एसडीएम गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में तहसील बहेड़ी के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का पोस्टर विमोचित कर पंजीकरण पर जोर दिया गया। एसडीएम ने कहा विद्यार्थियों को नवाचार और वैज्ञानिक सोच से जोड़ें। स्थानीय समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान के लिए प्रेरित करें। डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, प्रधानाचार्य केसर इंटर कॉलेज व आंचलिक विज्ञान समन्वयक ने NBSC व इंस्पायर अवार्ड पर जानकारी दी। राकेश माथुर तहसील नोडल व राजेंद्र यादव ब्लॉक नोडल ने योजनाएं बताईं।
एमजीएम इंटर कॉलेज में आधार केंद्र खुलेगा। मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने अतिक्रमण, गीतांजलि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने नाला समस्या रखी। बालिका सुरक्षा हेतु पुलिस पिकेट का सुझाव दिया गया। संचालन दिवाकर शर्मा, गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button