संभल

जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

संभल।(बहजोई) जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में तहसील चंदौसी के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जायें, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये।आज तहसील चंदौसी में आए प्रार्थना पत्रों को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त शिकायती पत्रों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारी गंभीरता पूर्वक एवं गुणवत्तापूर्ण शत प्रतिशत निस्तारण करना सुनिश्चित करें। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण निचले स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्तर्गत आने वाली समस्याओं की आख्या समय से आयें उसको लेकर भी संबंधित को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्र में सतर्क रहें किसी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में न आये।राजस्व विभाग और पुलिस विभाग एक टीम के रूप में कार्य करें जिससे धरातल पर कार्य दिखे। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रीती यादव,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.तरुण पाठक, उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी क्षेत्राधिकारी चंदौसी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button