
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सम्भल। शहर के हिंद इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों एवं कॉलेजों के जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बीच मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाने के लिए रोमांचक मुकाबले खेले गए। कार्यक्रम का शुभारंभ हिंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार खन्ना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। सचिन शर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी आगामी 7 अगस्त को अमरोहा में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सम्भल जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।




