श्रावण मास की कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।
प्राचीन शिव मंदिर बेरनी में व्यवस्थाओं का लिया जायजा,साफ-सफाई सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सम्भल । (बहजोई) श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने विकासखण्ड बनियाखेड़ा में प्राचीन शिव मंदिर, बेरनी का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी ज्योत्सना त्रिपाठी को मंदिर परिसर एवं आसपास नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा शौचालयों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर स्थित तालाब का भी निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि मंदिर परिसर में स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरे पूर्णतः संचालित अवस्था में रहें। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रकाश व्यवस्था पार्किंग व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के उपरांत दोनों अधिकारियों ने मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चन्दौसी आशुतोष तिवारी, क्षेत्राधिकारी चन्दौसी, खण्ड विकास अधिकारी बनियाखेड़ा ज्योत्सना त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




