सिंगरौली

एनसीएल की बीना परियोजना में एक्सीडेंटल डेथ क्लेम डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। दिवंगत कर्मचारी के परिजनों को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान एनसीएल की बीना परियोजना ने गत सोमवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से एक्सीडेंटल डेथ क्लेम डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कॉर्पोरेट सैलरी अकाउंट योजना के अंतर्गत दिवंगत कर्मचारी सत्येंद्र कुमार के परिजनों को कुल 1 करोड़ की एक्सीडेंटल डेथ क्लेम राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर दिवंगत सत्येंद्र कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती बेबी देवी को यह राशि वितरित की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक बीना प्रदीप कुमार जाना उपस्थित रहे और अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि अपनों के जाने के दु: ख की भरपाई कोई भी आर्थिक सहायता दूर नहीं कर सकती लेकिन विपत्ति के समय मिला यह वित्तीय सहारा पीड़ित परिवार को आर्थिक सुरक्षा का अहसास कराता है। इससे शोकाकुल परिजनों को नई उम्मीद आत्मविश्वास और सम्मान के साथ जीवन में आगे बढ़ने की ताकत मिलती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button