शामली

ऑडियो वायरल, सिपाही निलंबित हाजिर

मुकदमा दर्ज कराने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना पुलिस एक बार फिर चर्चाओं में है। कस्बे के एक व्यापारी को कथित रूप से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले सिपाही का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक शामली ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हालांकि, पीड़ित व्यापारी का कहना है कि केवल निलंबित करने से न्याय नहीं मिलेगा। उसने आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।कस्बा निवासी सचिन, जो दिल्ली बस अड्डे के पास हलवाई की दुकान संचालित करते हैं, ने आरोप लगाया कि थाने में तैनात सिपाही अजय पूनिया कई दिनों से उनकी दुकान पर आकर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करता था। विरोध करने और उच्चाधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद आरोपी सिपाही ने फोन पर भी अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित व्यापारी ने सिपाही की कथित बातचीत का ऑडियो लगातार दो दिनों तक सोशल मीडिया पर वायरल कर कार्रवाई की मांग की। मामला सामने आने पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने वायरल ऑडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।इसके बावजूद व्यापारी ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को शिकायत भेजकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने तथा आरोपी सिपाही के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर  कार्रवाई किए जाने की मांग की है।थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि वायरल ऑडियो के आधार पर संबंधित सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button