जेपीएससी-जीएससी भर्ती अनियमितताओं पर जेएलकेएम का प्रदर्शन
JLKM protest over JPSC-JSSC recruitment irregularities

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जेपीएससी जीएसएससी में अनियमितता का आरोप लगाते हुए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा जेएलकेएम ने मंगलवार को सदर अनुमंडलीय कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार महतो ने की।धरना के बाद एक शिष्टमंडल ने राज्यपाल के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा।जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार महतो ने बताया कि ज्ञापन में निम्न मांगें रखी गई हैं।टीडीपीएल एजेंसी के चयन,कार्यप्रणाली एवं भूमिका की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दोषी अधिकारियों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए,जिन परीक्षाओं में अनियमितता प्रमाणित हो,उन्हें निरस्त कर पुनःनिष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से आयोजित किया जाए,भविष्य में जेपीएससी एवं जीएसएससी की सभी प्रतियोगी परीक्षाएं निजी एजेंसियों के बजाय आयोग स्वयं अपनी प्रत्यक्ष निगरानी में कराए,मुख्य परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कर पारदर्शी मूल्यांकन व्यवस्था लागू की जाए,भर्ती परीक्षाओं में धांधली रोकने के लिए प्रभावी एवं कठोर कानून बनाया जाए,आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति योग्यता, निष्पक्षता एवं पारदर्शी प्रक्रिया के आधार पर की जाए,भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का विश्वास बहाल करने हेतु व्यापक संस्थागत एवं प्रशासनिक सुधार किए जाएं।मोर्चा के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी संस्था की छवि धूमिल करना नहीं,बल्कि राज्य के लाखों अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा करना तथा योग्यता आधारित,निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित कराना है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार समय रहते उचित कार्रवाई नहीं करती है तो लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहकर चरणबद्ध जनआंदोलन जारी रहेगा।वही मौके पर जिला प्रवक्ता पंचानंद मंडल,महासचिव मोहम्मद जावेद अख्तर,एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पहाड़िया, प्रकाश कुमार,विशु चर्मकार,केंद्रीय समिति के पदाधिकारी पंकज महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



