साहेबगंज

प्रकृति वनस्पति का उपयोग, जानकारी होने पर ही करें,डॉ रणजीत कुमार सिंह 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज में पतंजलि द्वारा जड़ी बूटी दिवस का आयोजन,औषधीय पौधों का वितरण व संरक्षण का लिया गया संकल्प साहिबगंज4अगस्त2026पतंजलि योगपीठ एवं भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में दीप प्रज्वलित कर किया साथ अतिथियों का स्वागत औषधि पौधे पुस्तक भेंट किया गया,साहिबगंज में जड़ी-बूटी दिवस व आचार्य बालकृष्ण के जन्म जयंती का आयोजन भी उत्साहपूर्वक किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य औषधीय पौधों के महत्व,पर्यावरण संरक्षण तथा आयुर्वेद आधारित स्वस्थ जीवनशैली के प्रतिजन जागरूकता बढ़ाना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहिबगंज कॉलेज, साहिबगंज के प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में जड़ी-बूटियाँ केवल औषधि नहीं, बल्कि प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि तुलसी,नीम, गिलोय,अश्वगंधा,आँवला,ब्राह्मी, शतावरी एवं एलोवेरा जैसे औषधीय पौधे स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।उन्होंने झारखंड,विशेषकर राजमहल एवं संथाल परगना क्षेत्र की जैव विविधता और औषधीय वनस्पतियों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों शोधकर्ताओं तथा समाज के सामूहिक प्रयासों से इस अमूल्य प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखा जा सकता है।इस अवसर पर दर्जनों औषधि पौधे का आम जन के बीच में वितरण किया गया।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी ने भी औषधीय पौधों के संरक्षण एवं जनस्वास्थ्य में आयुर्वेद की उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर मुनी जी पांडे,चन्दना सहा जिला प्रभारी, पतंजलि रचना देवी भारत स्वाभिमान,रूपम कुमारी,अनीता कुमारी,नेहा तुलस्यान,सरिता पोद्दार,सुरभि कुमारी,सरिता मोदी, सबिता अग्रवाल,मनजीत कौर एवं गुंजन देवी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वही कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक औषधीय पौधे लगाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा आयुर्वेद आधारित स्वस्थ एवं प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button