साहेबगंज

राज्य खाद्य आपूर्ति आयोग की प्रभारी अध्यक्ष शबनम प्रवीण ने किया राजमहल क्षेत्र का औचक निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के राजमहल प्रखंड अंतर्गत राज्य खाद्य आपूर्ति आयोग की प्रभारी अध्यक्ष शबनम प्रवीण बुधवार को राजमहल पहुंचीं।राजमहल निरीक्षण भवन में विधायक प्रतिनिधि सह नपं उपाध्यक्ष मो.मारूफ उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के पार्टी पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।अध्यक्ष ने क्षेत्र की जन वितरण प्रणाली की व्यवस्था व मध्याह्न भोजन योजना के संचालन से अवगत हुईं।उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं गर्भवती माताओं के लिए संचालित होती हैं।इसका लाभ लाभुकों को मिले,इस पर जागरूक रहने की आवश्यकता है।उन्होंने पीएम श्री मध्य विद्यालय नयाबाजार,कन्या मध्य विद्यालय नीलकोठी,प्राथमिक विद्यालय हाटपाड़ा,नीलकोठी आंगनबाड़ी केंद्र व शहर के दो आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं,नया बाजार विद्यालय में गैस चूल्हे की जगह लकड़ी के चूल्हे पर एमडीएम बनाई जा रही थी और मीनू के अनुसार एमडीएम भी नहीं बन रहा था।इस पर अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की।नीलकोठी आंगनबाड़ी केंद्र में भी अनियमितता मिली। बच्चों को प्रतिदिन अंडा नहीं दिया जा रहा था।अध्यक्ष ने कहा कि संबंधित जांच रिपोर्ट से जिले के पदाधिकारी को अवगत कराते हुए राज्य को रिपोर्ट समर्पित की जाएगी।इसके बाद आयोग की टीम ने राजमहल गंगा तट का भ्रमण कर यहां की ऐतिहासिक धरोहरों से अवगत हुई।मौके पर नपं उपाध्यक्ष मो.मारूफ उर्फ गुड्डू,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान,वार्ड पार्षद अनिता बसाक,उज्जवल हलदार, जोली राय,राजू सरकार,किशन बर्मन,मो.अयुब,अजय कुमार दास, गोपाल मंडल सहित अन्य मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button